बिलासपुर // 15 जून से रेत घाट बंद होने के बाद कुछ जगहों पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत भी खनिज विभाग में मिल रही थी जिसके बाद खनिज विभाग ने बिना अनुमति रेत उत्खनन करने वालो पर कार्यवाही करते हुए जेसीबी और हाइवा जप्त कर व अवैध भंडारण, परिवहन करने वालो पर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की गई है।

जानकारी हो कि अवैध खनिज उत्खनन , परिवहन एवं भंडारण करने वालो के विरुद्ध खनिज विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है पिछले तीन दिनों में विभाग ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए खनिजों के अवैध परिवहन के 11 से अधिक प्रकरण दर्ज किए है जिसमे रेत के अतिरिक्त गिट्टी, मुरम एवं ईंट के अवैध परिवहन के मामले दर्ज कर कार्यवाही की है। 21 व 22 जून को ग्राम कछार में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 जेसीबी को लगभग 300 घनमीटर रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने जप्त किया गया है। इनके अलावा ग्राम बेलसरी, तखतपुर तथा ग्राम मनिकपुर, मस्तुरी में भी एक-एक प्रकरण अवैध रेत भंडारण का भी दर्ज किया। इन सभी प्रकरणों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर बिलासपुर द्वारा भी अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण करने सभी एस. डी.एम एवं तहसीलदारों को भी निर्देश जारी किया गया है कि वे भी अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले दर्ज कर सीधे न्यायालय कलेक्टर को प्रेषित करें जिससे कि सभी क्षेत्रों में प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
