बिलासपुर // नर्मदा नगर में 14 लाख 38 हजार रुपए की लागत से बनने वाले गार्डन का भूमिपूजन गुरुवार को मेयर किशोर राय ने किया। इस दौरान उन्होंने गार्डन निर्माण से नर्मदानगर के लोगों को हरा-भरा माहौल मिलने की बात कही। मेयर किशोर राय ने बताया कि नर्मदा नगर में गार्डन निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी।

इस पर गार्डन निर्माण करने स्टीमेट बनाने के निर्देश उद्यान विभाग को दिए गए थे। स्टीमेट बनने और निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ठेकेदार को वर्कआर्डर जारी किया गया था, जिसपर आज विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। मेयर किशोर राय ने कहा कि पूर्व से ही यहां सड़क किनारे पौध रोपण किया गया था, जो आज वृक्ष का रूप ले चुका है। इससे यहां पहले से ही हरा भरा महौल है। गार्डन निर्माण के बाद यहां के निवासियों को मार्निंग, इवनिंग वाक के साथ, योगा करने और सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सहित नागरिक उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़14/04/2026बॉयलर ब्लास्ट से हाहाकार: वेदांता पावर प्लांट में 12 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक झुलसे…
Uncategorized14/04/2026ऑनलाइन निगरानी से कसा शिकंजा, खनिज परिवहन में अनियमितताओं की गुंजाइश लगभग खत्म…
बिलासपुर14/04/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव विवाद: पक्षकारों से मांगा जवाब,, हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया दो सप्ताह का समय…
प्रशासन11/04/2026कैदी या कंटेंट क्रिएटर ?,, सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान बनी रील ने खोली पोल,, मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का सोशल मीडिया में वायरल रील,, जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल ?
