बिलासपुर // बिलासपुर सहित राज्य के सभी जिलों में 23 सितंबर से 28 सितंबर तक एनडीडी यानि राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस कार्यक्रम चलाया जाना था, परन्तु संपूर्ण लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को अब अक्टूबर माह के पहले सप्ताह तक चलाने का निर्णय लिया है।
स्वास्थ विभाग के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सैमुअल ने बताया एनडीडी (नेशनल डीवोर्मींग डे) हर साल स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जाता है। इसके तहत बच्चों के शरीर से कृमि खत्म करने के लिए उन्हें एल्बेंडाजॉल की दवा तीन रूप में खिलाई जाती है। इसमें 1-2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीस कर, 2-3 वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर और 4-19 वर्ष के बच्चों को चबाकर खाने के लिए एक गोली दी जाती है। यह प्रोग्राम बिलासपुर के शहरी क्षेत्र सहित सभी ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों के माध्यम से चलाया जा रहा है।

डॉ. सैम्युअल ने बताया सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने जिले में एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाने का टार्गेट दिया है। इसके तहत घर-घर जाकर और फिर केंद्र में दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह कृमि नाषक दवा मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना कुपोषण सुपोषण को भी साकार करती है। इस दवा को खाने से बच्चों के पेट में पैदा होने वाले कृमि मर जाते हैं और शरीर का सही तरीके से पोषण मिलता है जिससे पूर्ण विकास होता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने बच्चों को यह दवा जरूर खिलाएं।
दवा का नहीं है कोई साइड इफेक्ट….
डॉ. मनोज सैम्युअल ने बताया इस दवा को खाने से किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। उन्होंने दिए गए टार्गेट के अनुसार बच्चों को दवा खिला दी है। शेष बचे हुए को समय के अंदर दवा खिलाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दवा खिलाने के कार्य में लगे कार्यकर्ताओं को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य संपादित करने के लिए कहा गया है। इससे सभी कार्यकर्ता शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर हैंड सेनेटाइड करने के बाद ही बच्चों को दवा दे रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized31/03/2026131 दिन का धरना, उबलता जनाक्रोश: लिंगियाडीह में ‘छत बचाओ’ संग्राम, निगम पर तानाशाही के आरोप…
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
