बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा को हाईकोर्ट से मिली राहत, पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए घोषित राशि को किया रद्द ,,
बिलासपुर // शहर के चर्चित बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाई कोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में उनकी गिरफ्तारी को लेकर 10 हजार रुपये पुस्कार की घोषणा को रद्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में हाई कोर्ट के निर्देशों का परिपालन करना बताया गया है।
याचिकाकर्ता खनूजा ने अपने वकील के जरिए हाई कोर्ट में तीन अलग-अलग याचिका दायर की थी। इसमें सबसे ज्यादा आपत्ति तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा उनको भगोड़ा घोषित करने और गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा करने पर की थी। याचिकाकर्ता ने पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यक्रमों में शामिल होने के संबंध में फोटोग्रॉफ्स भी कोर्ट में पेश किया था। याचिकाकर्ता के अनुसार सामाजिक कार्यक्रमों में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ शामिल होने के बाद भगोड़ा घोषित करना समझ से परे है। याचिकाकर्ता ने दायर एफआइआर को भी रद करने की मांग की थी। मालूम हो कि इसके पूर्व याचिकाकर्ता बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई थी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
