चालू खरीफ मौसम के लिये 74 प्रतिशत से अधिक खाद का भंडारण ,,
लक्ष्य से अधिक धान बीज का वितरण ,,
बिलासपुर // जिले में चालू खरीफ मौसम में 74 प्रतिशत से अधिक खाद का भंडारण किया गया है। इससे किसान दोगुने उत्साह के साथ खेती-किसानी में जुट गये हैं। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा किसानों की हरसंभव मदद की जा रही है। जिले में लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 74.37 प्रतिशत अर्थात् 54572 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। जिसमें से 35495 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। किसानों की मांग के अनुरूप जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण किया गया है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि निजी एवं सरकारी संस्थानों में 24851 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण किया गया था, जिसमें से 19876 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार डीएपी 9777 मीट्रिक टन भंडारण किया गया था, जिसमें 5046 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। एनपीके काॅम्प्लेक्स 4813 मीट्रिक टन भंडारण किया गया था, जिसमें से 3465 मीट्रिक टन वितरित किया जा चुका है। धान के कुल 23979 क्विंटल बीज भंडारण एवं वितरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक जिले में 30423 क्विंटल बीज का भंडारण करते हुए 29839 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार अन्य अनाजों का 36 क्विंटल टन भंडारण करते हुए उतना ही वितरण किया जा चुका है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
