छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी…
कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के लिए रेड अलर्ट जारी …
बिलासपुर,सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर के लिए आरेंज अलर्ट …

रायपुर // प्रदेश में जहां एक ओर कोरोना कहर बरपा रही है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने भी लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का रेड और आरेंज अलर्ट प्रदेश में जारी किया हैँ इस दौरान प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने 17 जिलों में जहां आरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा,
झारखंड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों और इससे सटे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। यह आज शाम तक डिप्रेशन बन जाएगा। मानसून की अक्षीय रेखा अपनी जगह से फिर से दक्षिणवर्ती होने वाली है। पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे गुजरात के सौराष्ट्र तथा क’छ पर बना हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ रहा है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
