जांजगीर-चांपा // अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर नमक बेचने वाले दो दुकानदारों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। इन मुनाफाखोर दुकानदारों से पांच- पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक को जिले के कुछ किराना दुकानदारों द्वारा नमक का विक्रय अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर नमक का विक्रय करने की शिकायत मिली थी।
कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे मुनाफाखोर दुकानदारों के यहां आकस्मिक जांच कराई गई। कलेक्टर ने जांच के लिए राजस्व, खाद्य, पुलिस और नापतोल विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया।
जांच टीम ने बुधवार को शिवरीनारायण के सुरेंद्र किराना स्टोर, प्रदीप किराना स्टोर , गणेश किराना स्टोर, हेमन्त किराना स्टोर , लखन किराना स्टोर , योगेश किराना स्टोर, बाला जी किराना स्टोर में अधिकारियों में से ग्राहक बनाकर नमक खरीदने के लिए भेज कर जांच की। इस जांच में सुरेन्द किराना स्टोर शिवरीनारायण,पामगढ के मनोज किराना स्टोर को अधिकतम फुटकर कीमत से अधिक मूल्य में नमक बेचते पाया गया । इन दोनों दुकानदारों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान( पैकेज में रखी वस्तुएँ) नियम 2011 के नियम 18(2) के अनुसार पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया ।
संयुक्त जांच दल द्वारा जिले के राहोद के भगवानी चंदेल किराना स्टोर, सुनील अग्रवाल किराना स्टोर, रुपनाथ योगी किराना स्टोर, ओमीसेठ किराना स्टोर में भी जांच की गई ।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में जहाँ भी अधिक दर पर नमक बेचने की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां तत्काल जांच की कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर ने जिले के किराना दुकानदारों को हिदायत दी है कि वे आम उपभोक्ताओं को नमक की तय अधिकतम कीमत पर ही विक्रय करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
