बिलासपुर, सितंबर, 26/2026
ब्रेकिंग न्यूज़ : खपरगंज हिंसा मामले का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर जेल भेजा गया, पन्ना से गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी
जेल के बाहर समर्थकों की भीड़, नारेबाजी के बाद पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
बिलासपुर। खपरगंज में हुए हिंसक विवाद मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को आखिरकार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मध्यप्रदेश के पन्ना में अपने दोस्त के घर छिपे आरोपी को बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
न्यायालय परिसर में आरोपी की पेशी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राम सिंह ठाकुर को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी को जेल लेकर पहुंची।
जेल दाखिल कराने के दौरान भी पुलिस ने सुरक्षा का विशेष घेरा बनाया था। जेल के आगे, पीछे और आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस दौरान पुलिस की निगरानी लगातार बनी रही।
जेल के बाहर समर्थकों की भीड़, नारेबाजी
राम सिंह ठाकुर के जेल पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उसके समर्थक जेल के बाहर पहुंच गए। समर्थकों की ओर से नारेबाजी भी की गई और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जेल और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी।
खपरगंज हिंसा में घायल हुए थे 9 पुलिसकर्मी
दरअसल, खपरगंज में हुए हिंसक विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव के आरोप लगे थे। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
घटना के बाद राम सिंह ठाकुर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन मध्यप्रदेश के पन्ना में ट्रेस की गई, जिसके बाद एसीसीयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
30 लोगों की पहले हुई है गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दोनों पक्षों से जुड़े करीब 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले में आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
राम सिंह ठाकुर के जेल दाखिल होने के बाद पुलिस ने जेल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
