बिलासपुर // बिलासपुर और जांजगीर की संयुक्त टीम ने 6 साल के बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार.. बलौदा थाना के ठडगाबहरा गांव से किडनैप हुआ बच्चा देवगांव मस्तूरी में मिला है।
अपहरणकर्ताओ ने बालक के पिता के मोबाईल में फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।
बुधवार की सुबह जांजगीर चाम्पा पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया था कि घटना के वक्त 6 वर्ष का अनुज कुमार अपने दोस्त के साथ ठडगबहरा मेें अपने दुकान के सामने खेल रहा था।बच्चे की मांग दुकान से कुछ समय के लिए घर गई थी तभी बाईक में सवार एक युवक आया और अनुज कुमार से बातचीत करते हुए उसके पिता बलौदा गई है और वहां बुलाने की बात कही जिसके बाद अनुज कुमार बाईक सवार के पीछे बैठ गया।जब अनुज की मां घर से बाहर निकली तो अनुज के साथी ने घटना की जानकारी दी.. जिसके बाद अनुज की मां ने अपने पति को फोन लगाकर पूछताछ की और अनुज को नही बुलाने की जानकारी मिलने पर परिजनों और आसपास के लोगो से उसकी जानकारी ली गई बच्चे का कहीं पता नही चलने पर परिजनों ने बलौदा थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जिसके बाद अभी खबर मिल रही है कि बच्चे को सकुशल जांजगीर और बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया है साथ ही कुछ अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
