जिसके नाम का हो गया था अंतिम संस्कार…सामने आकर बोली…मैं जिंदा हूं …
वैशाली // रेप और हत्या के जिस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी, उस मामले में पुलिस के सामने मृतक लड़की का वीडियो आ गया जिसमें लड़की ने खुद के जिंदा होने की बात कही है. यह सनसनीखेज मामला बिहार के वैशाली जिले का है. दरअसल, वैशाली जिले के रहिमापुर में बीते 22 अगस्त को बाकरपुर के रहने वाले पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई थी. अगले दिन एक लड़की का शव बरामद हुआ, जिसमें रेप के बाद हत्या की आशंका थी. शव की पहचान मिटाने के लिए शव को तेजाब से जलाया गया था. शव के मिलने के बाद पुलिस, हत्या की एफआईआर दर्ज कर हत्यारे की तलाश में जुट गई थी. लेकिन इस मामले में जिस मेनका के शव को बरामद कर पुलिस अपहरण और हत्या की तफ्तीश में थी, उसने एक वीडियो जारी कर खुद के जिंदा होने की बात कही है. पुलिस ने जिस मेनका का पोस्टमॉर्टम करवाकर हत्या की एफआईआर दर्ज की थी, उसका परिवार वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था. वो लड़की अब 10 दिन बाद सामने आई है ।
वीडियो में लड़की मेनका ने साफ किया कि उसने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी कर ली है और उसके पिता और घर वालों ने झूठा केस बनाने के लिए हत्या का मामला बनाया है. लड़की ने वीडियो में बताया कि उसने अपने घर वालों को भी फोन कर बताया कि मैं जिंदा हूं लेकिन उन लोगों ने केस कर दिया और मेरा अंतिम संस्कार भी कर दिया. अब मृतक लड़की के सामने आने और उसकी सफाई देने के बाद पुलिस एक बार फिर उलझ गई है. लड़की का न केवल अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. बल्कि एक लड़की का शव भी बरामद हुआ था. पुलिस अब तक उस शव को मेनका का शव मानकर ही जांच में जुटी थी. पुलिस अब पूरे मामले की शुरुआत से नए सिरे से जांच कर सच्चाई सामने लाने में जुट गई है ।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
