पुलिस निरीक्षक मोहम्मद कलीम खान हुए सम्मानित…
बिलासपुर // तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कलीम खान को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है। इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे एवं सचिव प्रतीक खरे उपस्थित रहे। गौरतलब है की टीआई कलीम खान को वर्ष 2019-20 में विराट सराफ अपहरण कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, 50 से अधिक गुमशुदा बालक बालिकाओं की सकुशल बरामदी करने के साथ कई बच्चों को नशे की लत छुड़ा कर मुख्य धारा से जोड़ने एवं लाकडाउन के दौरान हॉस्टल के छात्र छात्रों के लिए खाद्य सामग्री वितरण करने के साथ ही एक बच्ची की शिक्षा का ख़र्च उठाया। टीआई कलीम खान को उनके बेहतर काम के लिए उन्हें राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
