नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए सैयद जफर इस्लाम अब बनेंगे राज्यसभा सदस्य ,,
राज्यसभा की सदस्यता मिलने के बाद उन्हे और भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,,
मध्यप्रदेश (शशि कोन्हेर)// मध्यप्रदेश में धाकड़ और तेजतर्रार कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल कराने में महती भूमिका निभाने वाले सैयद जफर इस्लाम का उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनना तय है। विदेशी बैंक की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सैयद जफर इस्लाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर नौकरी छोड़ राजनीति में शामिल हुए। स्वर्गीय अमर सिंह के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनकी जीत शतप्रतिशत है। अमर सिंह की यह सीट जुलाई 2022 में रिक्त होनी थी। लो-प्रोफाइल में रहकर बड़े-बड़े कामों को अंजाम देने वाले सैयद जफर इस्लाम को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास एवं भरोसा प्राप्त है। उच्चपदस्थ राजनीतिक सूत्रों का ऐसा मानना है कि नकवी और शाहनवाज हुसैन के बाद उन्हें भाजपा का तेजतर्रार और प्रखर मुस्लिम नेता के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। इस संदर्भ में कहा जा रहा है कि राज्यसभा सीट पर विजयी होने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उन्हें और भी महती जिम्मेदारी दे सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
