बिलासपुर, अक्टूबर, 20/2024
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने समूह की दीदियों को दिया लाभांश का चेक… दीदियां बनी लखपति…
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शनिवार को समूह की दीदियों को लाभांश का चेक वितरित किया। बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत स्थापित पशु आहार इकाई जो कि जय भारत स्व सहायता समूह द्वारा पिछले 1.6 वर्ष से संचालित है। इकाई का वर्तमान टर्न ओवर 2 करोड़ से अधिक है एवं समूह के द्वारा 21 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है जिसका लाभांश आज विधायक सुशांत शुक्ला के कर कमलों द्वारा वितरित कर समूह के सभी सदस्यों को लखपति दीदी की श्रेणी मे लाया गया।
लखपति दीदी पहल कार्यक्रम के तहत अकलतरी गांव में आयोजित लाभांश वितरण कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शिरकत कर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक ने इस अवसर पर कहा कि सरकार महिला स्वावलंबन और शिक्षा को बढ़ावा देने निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास एवं भविष्य को योजनायों की जानकारी दी।उन्होंने समूहों द्वारा स्वावलंबन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विधायक ने परिसर में संचालित- मुर्गीपालन इकाई का अवलोकन किया और इसके विस्तार के विषय में अपने सुझाव दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के DMM श्री रामेन्द्र गुर्जर पी. के द्वारा बिहान योजना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय ही कि अकलतरी में पशु आहार उत्पादन इकाई का संचालन आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। समूह द्वारा उच्च गुणवत्ता का पशु आहार व कुक्कुट आहार का निर्माण कर क्षेत्र के पशुपालकों को विक्रय किया जाता है। सत्रह माह में समूह द्वारा सात सौ क्विंटल पशु आहार का निर्माण कर दो करोड़ बारह लाख की बिक्री की गई।
समूह कि अध्यक्ष आरती धीवर ने बताया कि लखपति बन जाने से घर, समाज और गांव में हमारी पहचान बढ़ी है। जीवन स्तर और बच्चो की परवरिश का स्तर भी बढ़ा है। उन्होने पशु पालन विभाग के संयुक्त संचालक डा. पी एस एस तंवर एवं डॉ० अजय अग्रवाल का पशु आहार इकाई को सहयोग देने के लिए आभार जताया।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/12/2025स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से, 11.11 लाख की इनामी राशि—देशभर की टीमें होंगी शामिल…
छत्तीसगढ़08/12/2025ब्रेकिंग: गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, फ्लैट–दुकान सस्ती,, जमीन रजिस्ट्री पर सीधी राहत
बिलासपुर06/12/2025इंडिगो फ्लाइट रद्द,,, यात्रियों की मदद को रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन… हावड़ा–सीएसएमटी के बीच आज से होगा संचालन..
Uncategorized04/12/2025बालको सेक्टर-6 में जी-9 आवासीय प्रोजेक्ट पर रोक: अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल, डीएफओ ने दिया निर्माण बंद करने का आदेश…
