बिलासपुर, फरवरी, 07/2022
तारबाहर थाना क्षेत्र के डीपूपारा में रहने वाले आशिफ मोहम्मद के 17 साल के बेटे रेहान का रविवार की शाम को अपहरण हो गया था अपहरण के बाद आरोपियों ने परिवार वालों से 50 लाख रुपए की फिरौती की रकम मांगी थी। किसी को जानकारी देने पर लड़के को मार देने की धमकी दी गई थी. परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस को सूचना मिलने की जानकारी होने पर अपहरणकर्ताओं ने लड़के की हत्या कर दी। आरोपी अपहरण कर लड़के को रतनपुर की ओर ले गए थे। पकड़े जाने के भय से आरोपियों ने लड़के की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक को रानीगांव के निर्माणाधीन पुलिया के नीचे फेंक दिया था। आज सुबह रतनपुर पुलिस ने लड़के की लाश बरामद कर ली है।
पुलिस को जानकारी मिलने पर भी किसी तरह का कार्रवाई नहीं करने पर लड़के की हत्या हो गई, हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी मृतक रेहान के परिचित बताए जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो लड़का पहले से ही अपहरणकर्ताओं को जानता था शायद यही वजह है कि पकड़े जाने के भय से आरोपियों ने लड़के की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण और हत्या का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि ‘आरोपी अभिषेक दान पहले से मृतक का परिचित था। परिचित होने के नाते मृतक रेहान ने कुछ समय पहले आरोपी अभिषेक को बताया था कि उसके पिता किसी जमीन का सौदा कर रहे हैं जिसमे उन्हें काफी पैसा मिलेगा इसी लालच में आरोपी अभिषेक अपने दो साथी देव नगर बिलासा ताल के पीछे रहने वाले शिबू खान और रवि खांडे के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी। आरोपी काफी समय से अपहरण के लिए मौके की तलाश कर रहा था। मृतक को कई बार अपने साथ घूमने जाने के लिए बुलाता था। मृतक के मना करने पर उसे लड़की से फ्रेंडशिप करने की बात कर झांसा दिया और अपने साथ ले गए। दोस्तों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम दिया।


अपहरणकर्ताओं ने बताया कि ‘उन्होंने रेहान को फोन कर लड़की से मिलने की बात कहते हुए बुलाया था। मृतक रेहान उनके झांसे में आ गया और रविवार शाम 5:30 बजे चला गया था। आरोपी अभिषेक दान अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रेहान को रतनपुर क्षेत्र के एक पोल्ट्री फॉर्म लेकर गया। वहां उसके साथ मारपीट करते हुए फिरौती की रकम मांगी। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। लाश को छुपाने के लिए बोरी में भरकर रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के किनारे पड़े पाइप में डाल दिया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
