बिलासपुर // महिला रक्षा टीम की वरिष्ठ महिला प्रधान आरक्षक खुर्शीद अहमद की सतर्कता से कवर्धा जिले की 15 वर्षीय नाबालिग लडकी 50 हजार रु में बिकने से बच गई। एक ऑटो चालक ने इस लडकी को बहला फुसला कर शादी के लिए राजी कर अपने रिश्तेदार को बेचने का सौदा पक्का कर शादी की तैयारी शुरू कर दी थी।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला रक्षा टीम में शामिल वरिष्ठ महिला प्रधान आरक्षक को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धुरिपारा मंगला निवासी ऑटो चालक शशि कुमार चतुर्वेदी 15 वर्ष की एक नाबालिग लड़की को पिछले 15-20 दिन से अपने घर में रखे हुए है तथा ग्वालियर निवासी अपने रिश्तेदार देव उर्फ देशराज जाटव के पास शादी के लिए बेचने का 50 हजार रूपय में सौदा किया है। सूचना की तस्दीक करने के बाद टीम के सदस्यों के साथ 17 फरवरी को छापामारा। मौके पर सभी लोग शराब के नशे में आपस में विवाद करते मिले। इस पर टीम चुपचाप वापस आ गई। और दूसरे दिन 18 फरवरी की रात 9 बजे पूरी तैयारी से टीम ने मौके पर पहुच कर शशि के घर मे छापा मारा और वहां से 15 वर्षीय नाबालिग को बरामद किया गया। कवर्धा की यह लड़की का अपने घर वालो से किसी बात पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह गुस्से में घर से भाग कर बिलासपुर आ गयी थी। मंगला चौक में एक ऑटो चालक से मुलाकात हुई थी। कही काम दिलाने की बात कहने पर वह उसे अपने घर ले आया और किसी तरह उसे अपने ग्वालियर निवासी रिश्तेदार से शादी के लिए मना लिया और फिर देशराज से शादी की तैयारी में जुट गए । बहरहाल पूरी कार्रवाई मे रात होने के कारन नाबालिग को रात में सुरक्षा गृह में रखा गया। पूरे मामले में आरोपी ऑटो चालक शशि सहित 7 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों से शादी का जोड़ा सहित समान जप्त किया है ,महिला आरक्षक ने सिविल लाइन थाना में आरोपितों के खिलाफ 120 बी एवं 370 के तहत अपराध दर्ज करने आवेदन दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिक को उसके परिजनो को सौंप दिया है।

एसपी ने कार्यवाही में शामिल टीम को दिया प्रशस्ति पत्र …
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम के सदस्यों को प्रशस्तिपत्र दे कर उनका सम्मान किया है उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम के सदस्यों ने अपनी पूरी जिम्मेदारी और समझदारी के साथ इस मामले को सुलझाया है टीम ने बहुत अच्छा काम किया है कार्यवाही में शामिल टीम के सदस्यों में डीएसपी निमिषा पांडेय,वरिष्ठ महिला आरक्षक खुर्शीद अहमद,हेमलता गौरह,उमेद खूंटे, सरिता टोप्पो,अज्जु अली,प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया,मीना ठाकुर,मनोज बघेल शामिल थे ।।।
Author Profile
Latest entries
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
अपराध10/07/2026ऋण खाते में लाखों की हेराफेरी,, सेंट बैंक की ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,, लाखो के कथित गबन का मामला,, ईएमआई जमा करने के बाद भी मकान कुर्क करने की तैयारी का लगा आरोप,,
Uncategorized08/07/2026फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
