बिलासपुर // बिलासपुर शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिये बाहर से आने वाले बसों का रूट निर्धारित किया जायेगा और उनके लिये अस्थायी अड्डे बनायें जायेंगे। बिलासपुर शहर में सुव्यवस्थित यातायात के लिये आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा आरटीओ को निर्देशित किया कि इस संबंध में बस ऑपरेटरों से बातचीत इस कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया जाये।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर शहर में यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिये कलेक्टर डाएवं पुलिस अधीक्षक द्वारा इसके लिये हर हफ्ते संयुक्त रूप से बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सोमवार को बैठक में कलेक्टर ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों में मार्किंग और संकेतक लगाने का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि इसके लिये रि-टेण्डर जारी कर दिया गया है। आरटीओ शर्मा ने शहर में ऑटो के लिये चिन्हांकित किये जा रहे स्थलों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महाराणा प्रताप चैक से महामाया चैक तक ऑटो स्टैण्ड के लिये जगह प्राथमिकता से चिन्हांकित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने महाराणा प्रताप चौक में सड़क मार्किंग कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़कों में जेब्रा क्रासिंग के लिये जल्द से जल्द सूची बनाएं। मिट्टी तेल गली का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
सड़क निर्माण में आ रही ट्रांसफार्मर की बाधाओं पर भी जल्द से जल्द कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। शहर में 12 स्थल चिन्हांकित किये गये हैं जहां सड़को से ट्रांसफार्मर हटाये जाने हैं। शहर के नेहरू चैक, सिम्स, तिफरा ओव्हरब्रिज और सिविल लाईन थाना क्षेत्र में हमेशा यातायात का दबाव बहुत ज्यादा रहता है। इन क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिये कार्यवाही की जानी है। कलेक्टर ने नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारी को इस संबंध में निर्देशित किया।
कलेक्टर ने रायपुर से बिलासपुर प्रवेश हेतु वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिये घुरू अमेरी रोड को चिन्हांकित कर इस पर कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये। मंगला चौक में ट्रेफिक चौकी स्थापित किया जाएगा। इस हेतु भी नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर बी.सी.साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल, आरटीओ प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम के जोन कमिश्नर ताम्रकार सहित नगर निगम, विद्युत एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
