बिलासपुर/ नगर निगम अब लोगो के घरों के बाहर जल्द ही क्यूआर कोड लगाने वाला है, इसे मोबाइल से स्कैन करते ही कंट्रोल रूम में बैठे अफसरों को पता चल जाएगा कि आपके घर से कचरे का उठाया गया है या नही, अभी डोर तो डोर कचरा कलेक्शन में निगम को यह पता चल पा रहा कि कितने घरों से कचरा उठाया जा रहा है निगम के अधिकारियों को कंट्रोल रूम से सिर्फ रुट का पता चल पा रहा है ।

एमएसडब्लू दिल्ली सॉल्यूशन लिमीटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत जुलाई 2017 से शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम कर रही है , टाटा एस हाकर ले कर गली गली घरो में जा कर कचरे का उठाव किया जा रहा है , विकास भवन के कंट्रोल रूम में बैठ कर कर केवल यह पता चलता है कि डोर टू डोर कचरा उठाने कंपनी की गाडी शहर के वार्डो में और कौन सी गली में गयी हैं पर ये पता नही चल पाता कि कौन से घर से कचरा उठा है या नही यही वजह है कि निगम अब महानगरों की तरह कचरा क्लेक्शन मैनेजमेंट को हाईटेक करने जा रहा है इसके लिए निगम अब सभी घरों की दीवारों में क्यूआर कोड चिपकाएगा ।।
मोबाइल से स्कैन करने से पता चलेगा
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी अब रोजाना कचरा कलेक्ट करने के साथ ही मकानों के बाहर लगे क्यूआर कोड को अपने मोबाइल पर स्कैन करेंगे, क्यूआरट कोड स्कैनिंग के जरिये निगम के कंट्रोलरूम में बैठे अधिकारीयों को ये पता चल जाएगा कि कचरा कलेक्ट करने वाले कर्मचारी आपके घर आये है या नही ।।
200 टन निकलता है रोजाना कचरा
शहर से रोजाना 200 टन कचर निकलता है जिसके कछार के प्लांट में डंप किया जाता है निग़म इसके लिए कंपनी को प्रति टन 2115 रूपए की दर से भुगतान करता है , प्लांट में कचरे से खाद बनाने का काम शुरू किया गया हैं कछार में 25 एकड़ में 35 करोड़ की लागत से बने प्लांट में प्रतिदिन 100 टन आरडीएफ और 50 टन कम्पोस्ट खाद बनाने का दावा किया जा रहा है यह छग का पहला और देश का दूसरा पूरे तरीके से ढका हुआ मैकनाइज्ड एरोबिक आधारित प्लांट है ।।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/09/2026निगम की सामान्य सभा के बीच ACB की दबिश, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार लीज नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई कर पकड़ा
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
