निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक केन्द्रों के लिए सी टी स्कैन की दरें निर्धारित….
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश-आदेश का उल्लंघन दंडनीय….
रायपुर // राज्य शासन ने कोविड मरीजों के उपचार के दौरान हाई रिजाल्यूशन एच आर सी टी इन्वेस्टिगेशन की आवश्यकता होने पर निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक केन्द्रों के लिए दरें निर्धारित की हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार सी टी चेस्ट विदाउट कान्ट्रास्ट फार लंग्स के लिए 1870 रूपये, सी टी चेस्ट विद कान्ट्रास्ट फार लंग्स के लिए 2354 रूपये निर्धारित शुल्क रखा गया है।
आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों द्वारा कोविड -19 मरीजो के इलाज हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाए तथा आई सी एम आर एवं राज्य शासन द्वारा तय किए गए ट्रीटमेंट प्रोटोकाल का पालन करते हुए केवल आवश्यक जांच ही कराई जाए। कोविड 19 मरीजों का आर टी पी सी आर/ट्रूनाट/एंटीजेन टेस्ट केवल आई सी एम आर एवं राज्य शासन द्वारा अधिकृत पैथालॉजी केन्द्रों/अस्पतालों में ही किया जाए।
उपरोक्त आदेश का उल्लंघन एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897,छत्तीसगढ़ पब्लिक एक्ट1949तथा छत्तीसगढ़़ एपिडेमिक डिसीज कोविड 19 रेगुलेशन एक्ट 2020 के तहत दंडनीय होगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
