• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पत्रकार की सजगता व समाजसेवी संस्था की मदद से युवक को मिला नया जीवन…

बिलासपुर // पैर में गम्भीर घाव होने के बाद अपनी दो उंगलियां गवां चुके खमतराई निवासी युवक जो कि पेशे से ड्राइवर व अब बेरोजगार है राम कुमार ध्रुव चलने फिरने से लाचार से हो गए थे। विभिन्न अस्पतालों में कई हजारों रुपए फूकने के बाद आर्थिक परेशानियों से घिरे राम कुमार अपने इलाज की सभी संभावनाएं छोड़ चुके थे। उनकी यह हालत देख टीवी रिपोर्टर संजय गढ़ेवाल ने शासन प्रशासन स्तर पर कई प्रयास किए जब कुछ नहीं हुआ तो पेशेंट की मदद के लिए वीडीयो बनाकर वायरल कर दी यह वीडीयो सोशल वर्कर संजय सूर्यवंशी के माध्यम से बिल्हा के वरिष्ठ समाज सेवी सरदार जसबीर चावला के पास पहुंची – जसबीर चावला शहर की सक्रिय समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक रेखा आहूजा व सतराम जेठमलानी से संपर्क कर मरीज को मदद करने का अनुरोध किया । इसके बाद बिलासपुर के प्रख्यात सर्जन ब्रजेश पटेल व डॉ तृप्ति सिंह ने प्राइवेट हॉस्पिटल में सफतापूर्वक आप्रेशन किया अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है । इस प्रकार एक पत्रकार की सजगता व मीडिया के सदुपयोग से पीड़ित को नव जीवन मिला ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed