प्राइवेट अस्पतालों में भी शीघ्र चालू होगा कोरोना मरीजों का ईलाज …

बिलासपुर 1 सितम्बर // बिलासपुर में कोविड 19 के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अब अपोलो अस्पताल के अलावा अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के ईलाज की सुविधा शीघ्र प्रारंभ होगी। इस संबंध में आज जिला प्रशासन द्वारा आई.एम.ए. की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि महादेव हाॅस्पीटल, आर.बी. हाॅस्पीटल और बजाज नर्सिग होम में शीघ्र ही कोरोना मरीजों को ईलाज उपलब्ध होगा। महादेव हाॅस्पीटल और आर.बी. हाॅस्पीटल में 100-100 बेड के अस्पताल है। प्रत्येक अस्पताल में लगभग 20 से 25 वेंटिलेटर उपलब्ध है। कोविड 19 से पीड़ित गंभीर पीड़ित मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है। जिसको देखते हुए इन अस्पतालों में कोविड 19 के मरीजों का ईलाज शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। इसके साथ ही अपोलो अस्पताल में वर्तमान में कोरोना मरीजों के लिए 10 बेड उपलब्ध है जिसे बढ़ाकर 50 बेड करने का निर्देश दिया गया है। श्री राम केयर हाॅस्पीटल द्वारा बजाज नर्सिग होम में 25 बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अतिरिक्त किम्स हाॅस्पीटल एवं अन्य अस्पतालों मे कोरोना मरीजो के ईलाज की सुविधा हेतु आवश्यक तैयारी करने कहा गया।
वर्तमान में जिले में 100 बेड के कोविड हाॅस्पीटल के साथ साथ 75 बेड का रेलवे अस्पताल, कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए पंडित सुंदर लाल शर्मा मुुक्त विश्वविद्यालय के चित्रकूट छात्रावास में 150 बेड एवं प्रयास विद्यालय के छात्रावास में 250 बेड सहित लगभग 800 बेड उपलब्ध है। कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन प्राईवेट अस्पतालों में भी कोविड 19 के मरीजों के ईलाज की व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, डिप्टी कलेक्टर अंशिका पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन, संभागीय कोविड अस्पताल की प्रभारी डाॅ. मधुलिका सिंह ठाकुर, आई.एम.ए. के सचिव एवं अन्य पदाधिकारी, प्राइवेट अस्पतालों के संचालक उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/10/2026काले कपड़ों में पटवारियों का प्रदर्शन, पदोन्नति और वेतन विसंगति की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..
राजनीति27/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
बिलासपुर27/10/2026आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन.. नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति, पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की सुविधा देने की भी मांग..
बिलासपुर27/10/2026छठ पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव बिलासपुर में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व,
