उत्तर प्रदेश // जहां पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है लोग कोरोना वायरस से निपटने जंग लड़ रहे है , ऐसे में यूपी के साहिबाबाद में एक माँ अपने बेटे पर ही बिफर पड़ी और उसके खिलाफ शिकायत ले थाने पहुंच गई दरअसल इस माँ ने अपने बेटे को लॉकडाउन में राशन लाने बाजार भेजा था पर बेटे ने शादी कर नई दुल्हन घर ले आया,बेटे को दुल्हन के साथ देख माँ भड़क गयी और दोनों को घर मे घुसने से मना के दिया, फिर बेटे की शिकायत ले माँ थाने पहुँच गयी ।

बतादें की गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में लॉकडाउन के दौरान एक शख्स सब्जी और राशन लेने के लिए बाजार गया था, लेकिन जब वह घर वापस लौटा तो अपने साथ दुल्हन लेकर आ गया, शादी का यह अजीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है. शादी के जोड़े में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में मौजूद थे, वहां पर लड़के की मां भी मौजूद थी उसने साफ शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी, बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया. लड़के की मां के राजी न होने के बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को अलग किराये के मकान में रहने के हिदायत दी है ।
बतादें की लॉकडाउन में राशन लेने गए युवक के द्वारा अचानक शादी कर नई दुल्हन को घर लेकर आ जाने से कॉलोनी के लोग हैरत में पड़ गए । लड़के की मां का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है. जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है, इस बारे में पंडित का कहना है कि लॉक डाउन के कारण अभी प्रमाण पत्र जारी नही किया जाएगा बाद में दे देंगे । बेटे से नाराज माँ का कहना है कि उसे शादी की बात की कोई जानकारी नही थी और बहू को घर में नही आने दूंगी, मैंने तो राशन लेन भेजा था ये दुल्हन ले आया । अब पूरा मामला थाने पहुंच गया है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
