बदनामी के डर से कॉलेज की एक छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की,युवती ने सुसाइड नोट के जरिये भाजपा के एक स्थानीय नेता पर सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने का आरोप लगाया है ।।
बिलासपुर // बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र की एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवती डीपी कॉलेज की बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा है । युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है ।जिसमें यह जिक्र किया गया है कि गाँव के चार युवकों द्वारा उसके साथ दुर्गा विसर्जन के दिन छेड़छाड़ की गई थी और एक भाजपा नेता द्वारा आरोपियों को बचाने उनका साथ दिया जा रहा है और युवती पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगा सार्वजनिक रूप से बदनाम किया जा रहा है। इसी बदनामी के डर से पीड़ित छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

आपको बता दे कि युवती तोरवा थाना अंतर्गत दोमुहानी वार्ड नं 42 की रहने वाली है और उसके घर मे ही एक किराना दुकान संचालित है । जहां बीते नौ तारीख को दुर्गा वित्सर्जन के दिन गांव के चार युवक, अनिल निषाद,मोनू,नशीब,छोटू, दुकान से सामान खरीदा व पैसे देने के समय लड़की से बत्तमीजी और छेड़छाड़ करने लगे, जिसकी शिकायत पीड़िता ने नौ तारीख को तोरवा थाने में दर्ज कराई थी।
लेकिन उसके बाद भी उन युवकों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी थी वही युवती को बदनाम किया जा रहा था कि युवती ने झुठी रिपोर्टर दर्ज करायी है। जिसे लेकर पीड़िता काफी हताश हो गयी थी और उस पर सार्वजनकि रूप से अवैध तरीके से शराब बेचने का आरोप लगाया गया है जिसे छात्रा ने बर्दाश्त नहीं किया और सुबह फिनाइल पी कर सुसाइड करने की कोशिश की । परिजनों को खबर लगते ही युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर तोरवा पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
