खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 1446 पर हुई कार्रवाई ,,
बिना मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कड़ाई बरतनी शुरू ,,
लगातार समझाइश के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, इसलिए पुलिस ने तेज की कार्रवाई ,,
आईजी दीपांशु काबरा और एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर बनाई गई दो दर्जन टीम, चौक-चौराहों पर की जा रही जांच ,,

बिलासपुर // पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को 20 से अधिक थानावार टीम बनाई गई। जिन्हें बिना मास्क पहने बाहर निकल रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। पहले ही दिन पुलिस ने 1446 ऐसे लोगों को पकड़ा जो इन दोनों नियमों का उल्लंघन करते हुए खुद के साथ साथ दूसरों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ करते मिले। इनके खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई।
एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार लोगों को मास्क की उपयोगिता और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे। खुद की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे की सुरक्षा से खिलवाड़ भी कर रहे है और बिना मास्क पहने बाजार व सड़को पर घूम रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए आईजी दीपांशु काबरा और एसपी प्रशांत अग्रवाल ने थानावार 20 से अधिक टीम बनाई है, जो चौक-चौराहों व बाजारों के आसपास उपस्थित रहकर बिना मास्क पहने निकल रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही और उन्हें समझाइश भी दे रही है। पुलिस की माने तो यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इन थानों में की गई कार्रवाई ….
आईजी-एसपी के आदेश पर अलग-अलग थाने और विशेष टीम ने बिना मास्क पहने निकले लोगों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान बेलगहना में44, तखतपुर में 23, चकरभाठा में 166, तारबाहर में 168, सरकण्डा में 186, सिटी कोतवाली में 250, तोरवा में 150, सकरी में 10, कोटा में 33, रतनपुर में 114, सीपत में 102, मस्तूरी में 55, बिल्हा में 11 हिर्री में 12, कोनी में 168, सिरगिट्टी में 130 लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा गया। इस कार्रवाई से शासन को 1 लाख 44 हजार से अधिक के राजस्व की प्राप्ति हुई।
कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी ….
बिना मास्क बाहर निकलने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई तेज करेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
