बिलासपुर जिला पंचायत सचिव संघ ने दिया मानवीय पहल का संदेश… एक दिन का वेतनमान मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करेगा संघ…

बिलासपुर // बिलासपुर जिला पंचायत सचिव संघ ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने को लेकर सहमती दी है। बिलासपुर जिले के पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी पंचायत सचिव से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर निर्णय लिया गया है कि कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों के राहत व्यवस्था हेतु पूरे बिलासपुर जिले के पंचायत सचिवों का 1 दिन का वेतनमान मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया गया है। आगामी वेतन देयक में प्रत्येक सचिवों के 1 दिन का वेतन कटौती करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने की सहमति दी है !
Author Profile
Latest entries
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
