
बिलासपुर (शशि कोंहेर) // प्रदेश शासन द्वारा बिलासपुर पुलिस रेंज में पदस्थ किये गए पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने बुधवार को यहां अपना कार्यभार सम्हाल लिया है। बुधवार की दोपहर को बिलासपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता ने गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बिलासपुर जिले समेत पुलिस रेंज के सभी पांच जिलों और नवगठित पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले के पुलिस अधीक्षक व पत्रकारगण भी मौजूद रहे।
इस मौके पर दीपांशु काबरा ने कहा कि वे बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये ठोस व सार्थक पहल करेंगे।वहीं ट्विटर पर लोगो की शिकायतें देखने का क्रम पुनः प्रारंभ करेंगे।
काबिलेगौर है कि काबरा गत विधानसभा चुनाव के दौरान छह माह के समयकाल के लिये बिलासपुर में पदस्थ थे। उस दौरान छह माह का अल्पकाल होने के बाद भी उन्होंने ट्विटर पर जनसुनवाई की शुरुवात करने के साथ ही शहर के यातायात की “बेपटरी” हो चुकी गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए जो पहल की थी उसकी याद बिलासपुर वालो के जेहन में अभी भी मौजूद है।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
