बिलासपुर//- नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गयी है, निगम सीमा विस्तार से समीकरण बदले हुए हैं,निगम में शामिल नए ग्रामीण क्षेत्रों से युवा दावेदार सामने आ रहे हैं। लिंगियाडीह क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 50 बैरिस्टर छेदी लाल नगर से सामान्य वर्ग से पार्षद पद के लिए युवा लोकप्रिय, संघर्षशील, सरल, निडर व मजबूत, लोगों के चहेते “नीरज माखीजा” ने आज एकदम सरल सहज तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया,इस दौरान उनके दोस्तो और शुभचिंतकों ने उन्हें मिलकर व फोन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया

मालूम हो कि नीरज लगातार क्षेत्र व अपने वार्ड में जनहित से जुड़े मुद्दों व सामाजिक सहभागिता के लिए सक्रिय रहते हैं,साथ ही वह एक कुशल व दमदार पत्रकार भी है,चुनावी रणभेरी बजने के बाद वार्ड के लोगो के साथ बैठक कर चुनाव में कैसे जीत सुनिश्चित करना है इस ओर रणनीति तैयार कर रहे है। हर वर्ग के लोगो का उन्हें खासा समर्थन भी मिल रहा है।
वार्ड में जनसेवा तथा जनहित की भावना से वे सदैव वार्ड की हर समस्या को निरंतर सुलझाने का प्रयास करते रहते है। उनकी छवि और लोकप्रियता को देखते हुए कुशल नेतृत्व के आधार पर उनकी जीत को भी तय माना जा रहा हैं,युवा पत्रकार नीरज माखीजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले के बाद कहाँ की दोनों पार्टियों के बोल वचन से दुखी होकर साथ ही लिंगियाडीह के साथ की गई अवहेलना से नाराज होकर निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे,उनका कहना है कि बोल वचन के साथ कार्यकर्ताओ की अवहेलना प्रथा बंद होना चाहिए,जो कार्यकर्ता महिला हो या पुरुष पार्टी के लिए दिन रात काम करता है उन्हें ही टिकट दी जानी चाहिए,घर बैठे लोगो को नहीं,अब देखने वाली बात यह है कि नीरज माखीजा के इस तेवर का दोनो पार्टी के प्रत्याशी पर क्या असर पड़ता है ।
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय12/11/2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान शहरी निकायों की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा..
प्रशासन12/11/2026धान खरीदी से पहले नानक ट्रेडर्स, श्री कृष्णा धान भंडार, श्रीराम राइस मिल और अमर किराना सहित सात ठिकानो से 200 क्विंटल धान जप्त..
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
