बिलासपुर // मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत शहर के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा । इन शिविरों में चलित चिकित्सा दल द्वारा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्लम एरिया के लोगों का जांच एवं उपचार किया जायेगा।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजकिशोर नगर अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र मेलापारा में 6 नवंबर को, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र हरसिंगार में 9 नवंबर को, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजकिशोर नगर अंतर्गत डबरीपारा में 11 नवंबर को, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी चैक अंतर्गत जूना बिलासपुर में 11 नवंबर को, तोरवा में 16 नवंबर को, घोड़ादाना स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र में 21 नवंबर को, समता काॅलोनी स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र में 23 नवंबर को, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंधवापारा अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र गणेश नगर में 25 नवंबर को और पटेलपारा में 30 नवंबर को शिविर लगाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर डॉ.प्रमोद महाजन ने निर्देशित किया है कि स्लम एरिया में स्वास्थ्य शिविर के पश्चात भी संबंधित एएनएम तीन दिन पश्चात पुनः उपचार किये गये मरीजों के फ़ालोअप हेतु ओपीडी का संचालन करेंगे। संबंधित फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, दवाई एवं लैब संबंधी जांच सामग्री की व्यवस्था के साथ शिविर में उपस्थित रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
