लॉक डाउन की वजह से अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की वापसी के मद्देनजर कल सोमवार 11 मई से आगामी आदेश तक रेलवे स्टेशन और उसके आसपास की सभी दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे प्रवासी श्रमिकों के बिलासपुर स्टेशन में आगमन को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश ….
बिलासपुर // दूसरे प्रदेशों में काम करने गए प्रवासी श्रमिकों की श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए बिलासपुर स्टेशन में वापसी को देखते हुए कल सोमवार 11 मई से रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सभी दुकानों,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक गतिविधियों को आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

उक्ताशय का आदेश जारी करते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने आदेश दिया है कि कल सोमवार 11 मई से प्रवासी श्रमिकों के आगमन की संभावना को देखते हुए उक्त कदम उठाया गया है। इसके तहत बिलासपुर स्टेशन से बुधवारी बाजार क्षेत्र तक सभी दुकाने व्यावसायिक प्रतिष्ठान और व्यावसायिक गतिविधियां आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। इसमे कहां गया है कि बिलासपुर स्टेशन से बुधवारी बाजार क्षेत्र और बिलासपुर स्टेशन से कितनी चौक क्षेत्र तथा वही बिलासपुर स्टेशन से साईं बाबा मंदिर तथा उसके आगे के क्षेत्र की सभी दुकानें कल से प्रतिबंधित कर दी गई हैं। सीधे-सीधे शब्दों में बताया जाए तो इस क्षेत्र की सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक के लिए बंद रहेंगे। इसमें चेतावनी दी गई है कि उक्त आदेश का पालन ना करने पर कानून की विभिन्न धाराओं के तहत ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
