शशिकांत कोंहेर
बिलासपुर // गरीब छात्रों को बिना किसी फीस के आई आई टी सरीखे संस्थानों तक पहुचाने वाले आनंद कुंमार का संस्थान सुपर थर्टी बंद हो गया। बीते 18 साल से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में चमत्कार कर रहे इस संस्थान के बंद होने की खबरें पटना की सड़कों पर चर्चा में थी। कुछ अर्से पहले हाईकोर्ट से इस संस्थान पर लगाये गए जुर्माने के बाद इस संस्थान को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी थीं।
हाल ही में रितिक रोशन की मुख्य भूमिका में इस संस्थान पर आधारित फिल्म देश के युवाओं में काफी लोकप्रिय हो गई थी।
बहरहाल इस बारे में पता चला है कि संस्था के प्रमुख आनंदकुमार के अनुसार यह सुपर थर्टी बंद नही हुआ है। उन्होंने खुद इसे एक साल का ब्रेक दिया है।
उनकी योजना है कि अब इसके बाद इस संस्थान को बड़े स्वरूप में शुरू किया जाएगा। जिसके लिए लोगो से मिलने जुलने, देश भ्रमण करने, और लोगो से भावी विशाल स्वरूप पर चर्चा करने के लिए वे एक साल तक लगातार व्यस्त रहेंगे।
यदि ऐसा है तो बहुत अच्छी बात है। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द सुपर 30 मौजूदा परिस्थितियों से मुक्त हो लोगो को उसके भव्य स्वरूप के दर्शन हों। जिससे श्री आनंद कुमार जी के ज्ञान, अनुभव व मार्गदर्शन का लाभ और भी बड़ी संख्या विद्यार्थियों को मिल सकेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
