बिलासपुर // भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिलाध्यक्ष का संगठन चुनाव 20 नवम्बर बुधवार को भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया है भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव में धरमलाल कौशिक छ.ग. विधानसभा नेताप्रतिपक्ष, अमर अग्रवाल भाजपा नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी, अरूण साव सांसद, भूपेन्द्र सवन्नी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधायक, जिला चुनाव अधिकारी सच्चिदानंद उपासने, छगन मुंदड़ा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनाव में विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अयोग के पूर्व अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, निर्वमान मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, भाजपा जिला प्रतिनिधि, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, महापौर सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक को चुनाव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
