भूमाफियाओं की दबंगई… नाले को पाट कर लिया कब्जा… शासन को गुमराह करने दूसरी जगह खोद दी नाली… तहसीलदार ने जांच के दिए आदेश…
बिलासपुर, जनवरी, 20/2022
भूमाफियाओं की दबंगई देखिए ग्रामीणों के निस्तारी के लिए बने प्राकृतिक नाला को मिट्टी मुरुम से पाट कर समतल कर उस पर कब्जा कर लाया है और उस पर प्लाटिंग की जा रहीं है। सूचना मिलने पर तहसीलदार ने इस मामले में नोटिस जारी कर जांच का आदेश दे दिया है।

मामला तखतपुर क्षेत्र के अरईबन्द का है जहां बिलासपुर के कुछ भूमाफियाओं ने मिलकर पहले तो वहां लगे गेट को तोड़ दिया फिर वहां से ग्रामीणों के निस्तारी के लिए बने नाले को पाट कर उस पर कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी मिलते है तहसीलदार ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए है। नयापारा अरई बंद से निकल कर मनियारी नदी मे मिलने वाला नाला पर कब्जा कर समतल कर दिया गया है। भूमाफियाओं ने शासन को गुमराह करने के लिए दूसरी जगह से नाला खोद दिया। वहीं नाला को पाट कर 50 एकड़ से ज्यादा एकड़ में अवैध प्लाटिंग की जा रही हैं। तखतपुर ब्लॉक के अरईबंद में प्राकृतिक नाला जो शासन के सरकारी रिकार्ड में भी दर्ज है। यह नाला अरईबंद, नयापारा निकलता है और तीन गांवो को पार कर मनियारी नदी में जाकर मिलता है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद तखतपुर तहसीलदार ने नोटिस जारी कर जांच का आदेश दे दिया है। तहसीलदार एस एस शुक्ला का कहना है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
क्रमशः भूमाफियाओं ने गेट तोड़ दूसरों की जमीन पर बना दी 80 फिट की सड़क, पढ़िए अगले अंक मे

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
