मरने से पहले… जिंदा जलाने का राज खोल दी विवाहिता ने..
वीडियों बनाया फिर किया वायरल
कानपुर // एक महिला को ससुराल में जिंदा जला दिया गया लेकिन मरने से पहले महिला ने पूरी घटना को वीडियो पर बताया और फिर बाद में वह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ. यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. कानपुर में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई. जली हुई महिला का मरने से पहले एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें उस महिला ने अपने साथ हुई पूरी कहानी बयां कर दी थी. वायरल वीडियो में महिला ने बताया कि सब लोगों ने उसे पकड़कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया जिसकी पुलिस जांच कर रही है ।
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में ससुराल वालों ने दहेज की मांग ना पूरी होने पर महिला को जिंदा जला दिया. गंभीर हालत में महिला को उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसको हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
मरने से पहले महिला की दर्द भरी कहानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मृतका के पिता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. आपको बता दें कि डेढ़ साल पहले महिला की शादी हुई थी. इस पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे जलाकर मार दिया गया है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Author Profile
Latest entries
अपराध26/09/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : खपरगंज हिंसा मामले का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर जेल भेजा गया, पन्ना से गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी जेल के बाहर समर्थकों की भीड़, नारेबाजी के बाद पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
Uncategorized25/09/2026राखी के दिन पथराव-मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था ठाकुर राम
बिलासपुर25/09/2026दो दिन में ₹32 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य, बेलतरा में लगातार दूसरे दिन भूमिपूजन-लोकार्पण
बिलासपुर25/09/2026निगम की सामान्य सभा के बीच ACB की दबिश, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार लीज नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई कर पकड़ा
