बिलासपुर, अक्टूबर, 28/2025
मस्तूरी में दहशत: तीन नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां, दो लोग घायल – पुलिस जांच में जुटी…
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र में सोमवार देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने तिवारी होटल के पास अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस वारदात में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश तांडेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई, कई दुकानदारों ने तुरंत अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने आते ही तिवारी होटल के पास अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी तांडेकर ने बताया कि “घटना गंभीर है, 3/4 लोग आए और गोली चलने लगे जिसमें 2 लोग घायल है पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।”
घायल दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
इस वारदात ने मस्तूरी समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
