बिलासपुर, अक्टूबर, 14/2025
त्योहारी सीजन में बिलासपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 372 लीटर शराब जब्त, 5 आरोपी जेल भेजे गए…
बिलासपुर। त्योहारी सीजन से पहले अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने जिलेभर में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त महोदया और कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर, सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को की गई संयुक्त कार्रवाई में जिले के विभिन्न वृत्तों में कुल 7 गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को जेल भेजा गया।
अधिकारियों ने आरोपियों के कब्जे से कुल 372.26 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की है।
तखतपुर क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी
तखतपुर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने तिफरा, उसलापुर और गनियारी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए
सौखीलाल पिता सादीलाल से 67 पाव देशी मदिरा प्लेन,
मनोज पिता बंशीलाल से 56 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की।
साथ ही गनियारी स्थित तालाब से 230 लीटर महुआ शराब और 3630 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया।
अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई
मस्तूरी वृत्त प्रभारी ऐश्वर्या मिंज ने ठाकुरदेवा के विनोद मिरी से 7.56 लीटर देशी मदिरा जब्त की।
कोटा वृत्त प्रभारी दिनेश ध्रुव ने ग्राम गोबरीपाट, थाना कोटा के संतोष जोशी से 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर जेल भेजा।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि लाल पटेल ने थाना हिर्री के ग्राम कुरेली से प्रदीप पात्रे के कब्जे से 42 पाव देशी मदिरा बरामद की और गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल किया।
अब तक 818 प्रकरण, 50 टन से अधिक लहान जब्त
अक्टूबर माह में अब तक आबकारी विभाग द्वारा 664.45 लीटर शराब और 2165 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर 49 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
वहीं वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक कुल 818 प्रकरण दर्ज, 5986.98 लीटर शराब और 50,865 किलोग्राम महुआ लहान जब्त की गई है।
त्योहारी सीजन में सख्त निगरानी…
सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी वृत्त प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण और सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।=विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
