बिलासपुर, अक्टूबर, 14/2025
बिलासपुर ब्रेकिंग : बस में व्यापारी से 90 लाख की उठाईगिरी… सोने-चांदी के जेवर लेकर लौट रहा था कारोबारी… झपकी लगते ही उड़ गए गहने…
दिवाली पर्व से ठीक पहले जिले में एक बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। सराफा व्यापारी से करीब 90 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात के साथ बस में यात्रा के दौरान पार कर दिए गए। घटना उस समय हुई जब व्यापारी अम्बिकापुर से रायपुर की ओर बस से लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी सराफा व्यापारी किशोर रावल दिवाली सीजन के लिए सोने-चांदी के जेवरों का व्यापार करने अम्बिकापुर गया हुआ था। वापसी के दौरान बस में रखे बैग में लाखों के कीमती जेवर थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान व्यापारी को झपकी लग गई और इसी बीच किसी अज्ञात आरोपियों ने मौका पाकर बैग से जेवरात पार कर दिए। जब व्यापारी की आंख खुली तो उसने बैग खोलकर देखा, जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। आनन-फानन में उसने बस चालक को जानकारी दी और आसपास के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित किशोर रावल ने तुरंत रतनपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और बस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दिवाली सीजन में बढ़ती सराफा कारोबार की गतिविधियों के बीच इस वारदात से व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
