मास्क लागए बिना दुकान में बैठ दुकानदारी कर रहे 2 लोगो के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही ,,
एक कपड़ा व्यवसायी और एक बर्तन व्यवसायी पर अपराध दर्ज : जीपीएम पुलिस की कार्यवाही ,,
जीपीएम जिले के थाना पेण्ड्रा में जुर्म दर्ज, 2 प्रकरण में 2 आरोपी गिरफ्तार ,,
बिलासपुर // कोरोना संक्रमण से आमलोगों को बचाने के लिए जीपीएम पुलिस के थाना क्षेत्रों में अधिकारीगण एवं पेट्रोलिंग पार्टी दिन रात पेट्रोलिंग कर लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत लगातार दे रही है।
” मास्क नहीं लगाने के आरोप में हुई कार्यवाही लेकिन उसके बावजूद चेहरे पर मास्क नहीं “

हिदायत देने के बाद भी कुछ लोगो मे सुधार नही होने व बिना मास्क लगाए दुकान में बैठकर शासन के नियमों को नही मानने के फलस्वरूप थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 74/20 धारा 188, 269, 270 ipc एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1) के तहत करन ताम्रकार पिता दिवेश ताम्रकार जैन मोहल्ला ताम्रकार बर्तन दुकान पेण्ड्रा तथा दूसरा प्रकरण अपराध क्रमांक 75/20 धारा 188, 269, 270, ipc एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1) के तहत मोहन मोटवानी पिता सच्चानन्द सिंधी मोहल्ला, विशेष कलेक्शन कपड़ा दुकान पेंड्रा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जीपीएम पुलिस द्वारा अब तक 19 लोगों पर कार्यवाही की गई है। जिसमें कुल 22 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। बिना मास्क लगाए पाए जाने पर जीपीएम पुलिस के द्वारा आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
