बिलासपुर, जून, 26/2025
20 लाख दो नहीं तो बेटी को उठा लेंगे… पूर्व विधायक को मिली फोन पर धमकी मांगा एक्सटॉरशन मनी… जांच में जुटी पुलिस….
बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया है। कॉल करने वाले ने 20 लाख रुपये की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को उठा ले जाएगा।पूर्व विधायक ने सकरी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सकरी पुलिस ने धारा 296, 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच कर रही है। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने घटना की जानकारी एसएसपी को भी दी है।
पूर्व विधायक शैलेष पांडे…
एसएसपी रजनेश सिंह…
आपको बता दे कि बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय के मोबाइल पर कॉल कर सहकारिता की उप पंजीयक को धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने कहा है कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो बेटी को उठा ले जाऊंगा।आसमां सिटी निवासी शैलेश पांडेय बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक हैं। बुधवार की दोपहर 11.45 बजे उनकी पत्नी ऋतु पांडेय के मोबाइल पर अंजान नंबर 8178898554 से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि शैलेश पांडेय से बात कराओ। पांडेय ने बात की तो कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को उठा कर ले जाऊंगा। इतना सुनते ही पूर्व विधायक ने कहा भी कि आप पूर्व विधायक को फोन लगाए हो। तब भी फोन करने वाले ने धमकी देकर गाली गलौज और धमकी देने लगा। इसके बाद विधायक ने एसएसपी को घटना की सूचना दी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
