रायपुर // छत्तीसगढ़ में उपलब्ध बिजली का लाभ सुदूर वनांचलों में स्थित ग्रामीणजनों को मिल सके इस हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रमुखता से कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कोरिया, संचारण-संधारण संभाग मनेन्द्रगढ़, विकासखण्ड सोनहत के अन्तर्गत ग्राम कटगोड़ी में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना करने छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने कारगर पहल की। इस उपकेन्द्र के निर्माण हो जाने से 53 गाॅवों के 4500 निवासरत ग्रामीणजनों को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
उपकेन्द्र के निर्माण हेतु कोरिया-मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेसिंग पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणजनों की मांग पर वहाॅ 33/11 केव्ही उपकेन्द्र बनाने की घोषणा की गई थी। इस उपकेन्द्र में 3.15 एमव्हीए क्षमता का पाॅवर टांसफार्मर स्थापित करते हुए 3.80 किलोमीटर 33 केव्ही लाईन एवं 5.00 किलोमीटर लम्बी 11 केव्ही लाईन का निर्माण किया जायेगा। इन कार्यों हेतु अनुमानित लागत 180.15 लाख रूपये आंकी गई है।
वर्तमान में कटगोड़ी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सोनहत उपकेन्द्र से सम्बद्ध 50 किलोमीटर लम्बी लाईन के द्वारा की जाती है, जिससे क्षेत्रवासियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री की घोषणा उपरांत कटगोड़ी में नये उपकेन्द्र के निर्माण के साथ ही साथ इससे 11 केव्ही के तीन फीडर निकाले जायेंगे। कटगोड़ी में नये उपकेन्द्र के निर्माण से जहाॅ वोल्टेज में सुधार होगा वहीं लाईन लाॅस में कमी आयेगी साथ ही साथ जंगलों से गुजरने वाली विद्युत लाईन की लंबाई में कमी आयेगी जिससे आकस्मिक विद्युत व्यवधान का त्वरित निदान हो सकेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
