पुलिस आरक्षकों का ग्रेड पे 1900 से 2800 करने… रेणु जोगी ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र…
रायपुर // जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोटा विधायक डॉ रेणु जोगी ने राज्य के पुलिस आरक्षकों के वेतन ग्रेड को बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए रेणु ने सीएम भूपेश को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा कि किसी भी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस आरक्षकों का पद अति महत्वपूर्ण होता है। वे आम आदमी की सुरक्षा के लिए 12 से 18 घण्टे अपनी सेवाएं देते हैं। लेकिन राज्य सरकार द्वारा उनके वेतन ग्रेड में वृध्दि नहीं की जा रही है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी आग्रह करती हूं कि राज्य के पुलिस आरक्षकों का वेतन ग्रेड 1900 से बढ़ाकर 2800 करने पर विचार कर अपनी सहमति प्रदान करें।

डॉ रेणु जोगी की मांग का समर्थन करते हुए अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने भी कहा कि पुलिस आरक्षक जनता के रक्षक होते हैं। वे 24 घंटे जनसेवा में तत्पर रहते हैं। जो शांति व्यवस्था बनाये रखते है ऐसे में उनका वेतनवृद्धि नहीं करना चिंतनीय है। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि आरक्षकों के परिवार का ख्याल रखते हुए उनके वेतन ग्रेड में तत्काल वृद्धि करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/07/2026फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
