बिलासपुर // छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही जिसमे मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे। शहर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश में 2 साल पूरा कर चुकी कांग्रेस की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 2 साल की सरकार ने छत्तीसगढ़ में हालात बद से बदतर कर दी है यह सरकार शराब, जमीन, रेत और कोल माफिया की सरकार है।भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को कर्ज के तले दबा दिया गया है जबकि भाजपा के 15 साल के शासन काल में 45 हजार करोड रुपए का कर्ज था, लेकिन भूपेश सरकार ने दो ही साल में 25 हजार करोड़ कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ की जनता को कर्जदार बना दिया है किसान हितैषी सरकार होने का दावा करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार में किसान कर्ज के बोझ के चलते किसान आत्महत्या करने की मजबूर है। पिछले साल की धान खरीदी का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। घोषणा पत्र में 2 साल का बोनस एक साथ देने की बात करने वाली भूपेश सरकार ने अब तक किसानों को 2 साल के बोनस का पैसा एक साथ नहीं दिया है। एक हाथ में गीता और एक हाथ में गंगाजल लेकर चुनाव से पहले भूपेश बघेल ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था। लेकिन शराबबंदी करना तो दूर सरकार द्वारा घर-घर तक शराब पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी दुकानों में सरकार द्वारा अवैध शराब बिकवाने का काम किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद भूपेश बघेल की सरकार द्वारा 5 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता का फॉर्म भरवाया गया था लेकिन आज तक किसी भी बेरोजगार युवा को ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज प्रदेश में कलेक्टर और एसपी के पद स्थापना के लिए रेट तय किया जा रहे हैं। पहली बार किसी की सरकार में सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा थानों में रेट लिस्ट होने की बात पर रमन सिंह ने विधायक शैलेश पांडे की सराहना भी की।

रमन सिंह ने कहा कि सरकार से जब विकास की बात करो तो मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्राचर के संबंध में चर्चा नही करते वो केवल एक ही बात करते है और वो है नरवा, गरवा, घुरवा और बाडी, छत्तीसगढ़ के एक चिन्हारी। जबकि वास्तविकता यही है कि प्रदेश के किसी भी सड़क में निकल जाओ गाय और बैल सड़कों में बैठे नजर आते है। उन्होंने यभी आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकारी शराब दुकानों से 30 प्रतिशत अवैध शराब बिक रही है। सरकारी शराब की दुकानो में 2 तरह के खाते बनाए जाते है । रमन सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर है। कोई भी काम बिना पैसे दिए नही हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के विधायक को भरी सभा मे कहना पड़ रहा है थानों में रेट लिस्ट लगा दो। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
