बिलासपुर // रेंज पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा व बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में रक्षा टीम द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित रखने, आवश्यकता अनुरूप से तत्काल मदद हेतु तत्परता से कार्य किया जा रहा है। महिलाओं व बच्चों से सम्बंधित अपराध व रोकथाम, कानूनी जानकारी, जागरूकता अभियान चला कर रक्षा टीम की कार्यप्रणाली के बारे में लोगो को जानकारी दी जा रही है। साथ ही रक्षा टीम के टोल फ्री नंबर 9399021091 का प्रचार प्रसार बेनर, पोस्टर, पाम्पलेट के माध्यम किया जा रहा है। रक्षा टीम के उक्त नम्बर पर सोशल मीडिया फेसबुक पेज, ट्विटर अकाउंट, व वट्सअप के माध्यम से किसी भी प्रकार की मदद या जानकारी हासिल की जा सकती है।
रक्षा टीम द्वारा 75 वर्षीय बुजुर्ग असहाय महिला पारो बाई जिसका घर परिवार नहीं होने से उनकी सेवार्थ/सुरक्षार्थ संकल्पित समिति में आश्रय दिलाया गया था, किंतु समिति के बन्द हो जाने की स्थिति में समिति द्वारा असहाय बुजुर्ग महिला के लिए नए घर व आश्रय हेतु रक्षा टीम को सौपे जाने पर टीम द्वारा बुजुर्ग महिला की मदद हेतु पुनः आश्रय की तलाश कर मदर टेरेसा होम में सुरक्षार्थ/सेवार्थ आश्रय दिलाया गया। बुजुर्ग दादी से मुलाकात कर लगातार उनसे बातचीत कर उनके परिवार के बारे में जानकारी ली जा रही है, पर बुजुर्ग महिला कुछ भी बता नही पा रही है। बुजुर्ग महिला रक्षा टीम के सदस्यों से मिलकर बहुत खुश और आनन्दित हो जाती है। ठंड का समय होने के कारण टीम के द्वारा उन्हें गर्म कपड़े भी दिए गए।
बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम की दुर्गा किरण पटेल, खुर्शीद अहमद, हेमलता गौरहा, ममता यादव, शिवानी सिंह, मंजू मेश्राम, प्रमोद साहू, राघवेन्द्र राणा द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। रक्षा टीम है हमेशा आपके साथ। रक्षा टीम के टोल फ्री नंबर 9399021091 पर आप अपनी समस्या वाट्सअप या कॉल के माध्यम से बता कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। रक्षा टीम आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
