बिलासपुर, अगस्त, 15/2026
ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व सचिव दिलीप यादव ने राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष संजीव पांडेय, पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली, पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य गोपी डे सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार महेश तिवारी, अखलाख खान, गुड्डा सदाफले, मनीष शर्मा, लोकेश वाघमारे, रमेश राजपूत, जितेंद्र थवाईत, रोशन वैद्य, पंकज गुप्ते, जेपी अग्रवाल, कृष्णचंद्र मिश्रा, सूर्यप्रकाश, विशाल झा, श्याम पाठक, पिंटू राव, सतीश मिश्रा, संतोष मिश्रा, संजीव सिंह, रमन दुबे, नरेंद्र सिंह, निशांत तिवारी, उषा सोनी, प्रेरणा विश्वकर्मा, घनश्याम गंधर्व, राकेश साहू, धर्मेंद्र निर्मलकर, राजू निर्मलकर, राजा खान, जिया खान, शाहिद अली, भारतेंदु कौशिक, शमीम, दिव्यांशु साहू, जियाउल्ला खान, सत्येंद्र वर्मा, हृदेश केसरी, पिंटू दुबे, अप्पू शुक्ला, प्रांशु क्षत्रिय, मोनू गोंड, सूरज, उदय सिंह, करण आदिले आशीष श्रीवास सहित अन्य पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
