लॉकडाउन प्रभावित जरूरतमंदों को कलेक्टर ने अपने हाथों से भोजन परोसा ,,
सिख यूथ फेडरेशन द्वारा पुराने बस स्टैंड में रखा जा रहा है प्रतिदिन लंगर ,,
बिलासपुर // लॉकडाउन के दौरान जरूरतमदों को भोजन करा रही संस्था का उत्साह बढ़ाने के लिये कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर हनुमान मंदिर के पास, पुराना बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने अपने हाथों से गरीबों को भोजन भी परोसा।
नगर के युवाओं की संस्था आल इंडिया सिख यूथ फेडरेशन द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीब, बेघर, जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग की बात कही। लॉकडाउन के समय गरीब वर्ग को भोजन की व्यवस्था करने में कठिनाई होती है जिसके लिये सामाजिक संगठनों का प्रयास सराहनीय है। जिला प्रशासन द्वारा भी इन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कलेक्टर ने पुराने बस स्टैंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस-मित्र (एसपीओ) से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
सिख यूथ फेडरेशन सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों और वालेन्टियर्स को भी प्रतिदिन चाय बिस्किट की सेवा दे रहे हैं वहीं पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले गरीब व भूखे लोगों को भोजन भी कराया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 100 लोग इसका लाभ ले रहे हैं। फेडरेशन द्वारा सड़क पर घूमने वाले पशुओं को भी आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सतवीर सिंह ने बताया कि लंगर का मकसद है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। इस अवसर पर एसडीएम देवेन्द्र पटेल, फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार करण सिंह, जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized10/07/2025बड़ी ख़बर : प्रदेश में पहली बार 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड… शराब घोटाले में गिरी गाज…
Uncategorized10/07/2025अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने निगम ने 6 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने उप पंजीयक को लिखा पत्र…
बिलासपुर09/07/2025अष्टांग योग के आठ प्रहर आभासी सत्र के तीसरे भाग का उद्घाटन सत्र… एयू और रासेयो के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित…
Uncategorized09/07/2025आबकारी की छापेमार करवाई में पकड़ाए 9 कोचिए… 192 लीटर शराब और 255 किलो लहान जप्त…