लॉज में चल रहा था सेक्स का कारोबार…. पुलिस ने दी दबिश… 7 गिरफ्तार
तीन लड़के , तीन लड़कीयों सहित संचालक गिरफ्तार… जांजगीर के दो युवक भी हैं शामिल…
सारंगढ़ // सारंगढ़ में पुलिस द्वारा एक सनसनी खेज सेक्स रेकेट का पर्दाफाश किया गया। सारंगढ़ शहर के नगर पालिका चौक में पास स्थित एक लॉज में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर शुक्रवार को सुबह सारंगढ़ पुलिस द्वारा छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया गया, जहां पर प्रिंस लॉज में 3 लड़कियों व 3 लड़कों सहित लाज के संचालक को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि इससे पूर्व भी प्रिंस लॉज के संचालक देह व्यापार में गिरफ्तार हो चुके है। इस मामले मे सारंगढ़ पुलिस पीटा ऐक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।

बतादें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस लॉज में बाहर से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है. पहले पुलिसकर्मी खुद ग्राहक बनकर लॉज में पहुंचे, फिर छापेमार कार्रवाई कर कमरे से 6 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया. कमरे से बीयर और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि पकड़ गए आरोपियों में दो युवक जांजगीर, एक सारंगढ़ और तीनों युवती रायगढ़ जिले से है। इनके विरूद्ध धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार (निवारण अधिनियम) के तहत कार्रवाई किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
