तीन जिस्म एक जान होने की अजब कहानी ,, तीन लड़कियां एक-दूसरे के इश्क में पागल…..
साथ रहने घर से हुई फरार ,, दो ने शादी का मन बनाया ,, परिजनों के समझाइश पर एक लड़की घर लौटी…

कानपुर // कानपुर में तीन लड़कियों में इश्क का खुमार इस कदर परवान चढ़ा कि वे घर छोड़कर भाग निकली और शादी का मन बना लिया। तीनों लड़कियों को चकेरी पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद किया है. जिनमें दो लड़कियां आपस में शादी करने की बात कह कर साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं. इन दोनों लड़कियों का कहना है कि वह एक दूसरे के साथ ही रहेंगी. बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की लड़की 2 सितंबर 2020 को लापता हो गई थी. जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन गाजियाबाद में मिली. पुलिस ने वहां से एक साथ रह रही तीन लड़कियों को बरामद किया, जिनको लेकर पुलिस चकेरी थाने आ गई. बरामद लड़कियों में दो कानपुर की और एक लखनऊ की रहने वाली है.इनमें से एक लड़की, परिजनों के मनाने पर उनके साथ घर चली गई. जबकि दो लड़कियां साथ रहने पर अड़ी हुई हैं. थाने में लड़कियों को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा ।
Author Profile
Latest entries
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
