बिलासपुर // विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष विवाद को भुनाने में और राजनीति में मुस्लिम नेतृत्व को खत्म करने की कोशिश करने वालो के खिलाफ बिलासपुर मुस्लिम समाज की अहम बैठक स्थानीय अम्बेडकर स्कूल में आहूत की गई । जिसमें सभी मस्जिद के इमाम सहित मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नागरिक गण एवं युवा सभी जमा हुए। बैठक का मुख्य विषय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तैय्यब हुसैन एवं विधायक विवाद समाप्त करना रहा। बैठक में सर्वप्रथम तैय्यब हुसैन से पूरी घटना पूछी गई। तैय्यब ने अपना पूरा पक्ष रखा और कांग्रेस को समर्पित अपने 20 वर्ष के अनुभव सहित विधायक विवाद की सच्चाई रखी और किस तरह विवाद को नया रूप देने का प्रयास हुआ, किस तरह झूठ फैलाया गया सारी बातें रखी। सारी बाते सुनने के बाद समाज ने एकस्वर में तैय्यब का साथ देने का प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में सैय्यद अनवारुल क़ादिर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम हमेशा से कांग्रेस के साथ खड़े होते आए हैं। बिलासपुर विधानसभा में 27000 मतदाता हैं और ज़्यादातर लोग कांग्रेस को ही वोट देते हैं। लेकिन हम कांग्रेस को वोट देने के लिए बाध्य नहीं हैं। अगर कांग्रेस के सच्चे ईमानदार कार्यकर्ता के साथ न्याय नहीं होगा तो फिर समाज भी विकल्प पर विचार करेगा।

मरहूम शेख गफ़्फ़ार के अनुज शेख असलम ने कहा कि किसी को भी अपना व्यक्तिगत हित आगे रखकर समाज को टारगेट नहीं करना चाहिए। तैय्यब हमारे समाज की पहचान है। समाज के शेख अय्यूब, उसकी देन कमेटी के सदर य्यूर हुसैन, पूर्व पार्षद, सैय्यद निहाल, पार्षद अब्दुल इब्राहीम, चुचुहियापारा मस्जिद के मुतवल्ली सैय्यद मोहम्मद शाह, अकबर खान सभी ने कहा समाज तैय्यब के साथ है अन्याय नहीं सहेंगे। और हर स्तर तक इस लड़ाई को लड़ेंगे।
मदीना मस्जिद के इमाम शब्बीर अहमद नूरी ने कहा कि हम आलिम हैं हम लोगों को धार्मिक क्रियाकलाप सिखाते हैं लेकिन शासन प्रशासन में हमारी आवाज़ बनते हैं तैय्यब जैसे लोग। शेख गफ़्फ़ार के बाद इस शहर में सामाजिक समरसता के साथ हमारे समाज से तैय्यब हुसैन ने अपनी पहचान बनाई है। उनके साथ ना इंसाफी नहीं होने देंगे। हम तैय्यब के साथ हैं। हर मस्जिद का इमाम यहां मौजूद है, सब तैय्यब के साथ हैं।
कांग्रेस नेता बंटी खान ने कहा मैं तैय्यब हुसैन को करीब से जानता हूँ। तीन वजह है तैय्यब के साथ खड़े होने की- जिसके साथ समाज है उसके साथ मैं भी हूँ क्योंकि मैं समाज का हिस्सा हूँ। दूसरी वजह मेरी पार्टी में अन्याय होगा तो मैं सहूँगा नहीं। तीसरी वजह ये की वाणी राव के चुनाव में मेहनत का मैं कायल हूँ।
मीटिंग का संचालन मोहम्मद जस्सास ने किया। अंत मे तय हुआ कि प्रतिनिमण्डल विधायक, मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिल कर अपनी बात रख न्याय की मांग करेगा ।

बैठक में मुख्य रूप से सैय्यद जाहिर आगा, शब्बीर अहमद नूरी,गुलाम ईसा मिस्बाही,मौलाना मज़हर,
मौलाना ज़ुबैर बरकाती, सैय्यद अनवारुल कादिर, हाजी गय्यूर हुसैन, शेख अय्यूब, सैय्यद ईकबाल हक, निहाल साहब, शेख असलम, सैय्यद शाह, सैय्यद अ.समद, अब्दुल खान पार्षद, भुट्टो राज, बंटी खान,जावेद मेमन, दुलारे भाई, राजू सर, खालिद खान, समीर अहमद बबला, बंटी जुंजानी, मोईन भाई, सलीम साहिल, फिरोज अहमद, अबरार गप्पु, मोहम्मद आदिल, रमजान गौरी, असलम शेरु, ईस्माईल खान, शहनवाज़ खान, राजु खान, अशरफ़ मेमन, फिरोज़ मेमन, राजु नाज़, राजु मेमन, मोहम्मद गुलाम, भोलु खान, गोलु खान, मजीद खान, सलमान, सद्दाम खान, राशिद खान, आसिफ खान, शदाब खान, मोहम्मद नईम, मकसुद भाई, सैफ खान, अरशद अली, बब्बु खान, रियाज़ अहमद, ईरशाद अहमद सिद्दीकी, ख्वाजा भाई, एजाज खान, इकबाल खान, मोहम्मद अरशद, इमरान खान, शेख आकिब, शेख जमील, शेख याकूब, वाहिद अली चिश्ती, इल्यास अशरफी, समीर उल्लाह मंझला, सैय्यद जफ़र आगा, शेरू असलम, शिब्ली खान आदि उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
