सटोरियों पर तारबाहर पुलिस की कार्यवाही… अलग-अलग जगहों से सट्टा लिखते 3 गिरफ्तार…
बिलासपुर, जनवरी, 13/2022
शहर के विद्यानगर में कुछ लोगो के द्वारा सट्टा खिलाने की सूचना मिलने पर तारबाहर पुलिस ने मौके पर छापा मार कर सटोरियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सट्टापट्टी, फोन जप्त कर जुआ एक्ट में कार्यवाही की है।
जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जिसके बाद सभी थाना क्षेत्रो में जुआ, सट्टा, कबाड़ियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि विद्या नगर के पास कुछ लोग मोबाइल में सट्टा खिला रहे हैं कि सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के थाना तारबाहर से एक टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर रेड किया गया तथा अलग-अलग तीन स्थानों से तीन सटोरियों को मोबाइल में सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया जिनके कब्जे से नगदी रकम कॉपी, पेन तथा मोबाइल को जप्त किया गया सभी आरोपियों का कृत्य अपराध गठित करना पाए जाने से सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी …

1- जितेंद्र बाज रानी पिता पूरनलाल
बाज रानी उम्र 26 वर्ष निवासी
जरहाभाटा सिंधी कॉलोनी बिलासपुर
जप्ती रकम-(240/-)
2- विजय वाधवानी उर्फ नारू पिता
मुरलीधर वाधवानी उम्र 41 वर्ष
निवासी विद्यानगर तारबाहर
जप्ती रकम-(310/-)
3- घनश्याम सिंह ठाकुर पिता महेंद्र सिंह
ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी मुंगेली
हाल मुकाम विनोबा नगर बिलासपुर
जप्ती रकम-(250/-)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
