सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा ,,
कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किया नोटिस ,,
अंबिकापुर // अंबिकापुर के शासकीय कार्यालयों में शराब पीना आम बात हो गई है। अंबिकापुर के कृषि विभाग कार्यालय में विभाग के अधिकारी कर्मचारी खुलेआम शासकीय नियमों की धज्जियां उड़ाते शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इन अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

खेती किसानी के दिनों में कृषि विभाग के अधिकारियों को जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा करते हुए आम किसानों को किसान संबंधित कार्यों की जानकारी देनी होती है. ऐसे समय में कृषि विभाग के अधिकारी अंबिकापुर के कृषि विभाग के मुख्यालय में बैठकर शराब पीकर पार्टी मना रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में मैदानी स्तर पर किसानों की हालत क्या होगी ? इसका अंदाजा आप लगा सकते है ।
वायरल वीडियो में कृषि विभाग के मुख्य कार्यालय स्थित भवन में कृषि विभाग के उपसंचालक एमआर भगत अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ शराब पीते हुए पार्टी मना रहे थे, तभी पत्रकार वहां पहुंच गए. जिसके बाद सभी भाग खड़े हुए वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है.
कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा शासकीय भवन में ही शराब पीने की वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. इसके बाद सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने शराब पीने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं ।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
