जनपद पंचायत सदस्य ने पंचायत भवन में घुसकर दबंगई दिखाई ,,
सरपंच प्रतिनिधि से झूमाझटकी कर जान से मारने की धमकी दी ,,
बिलासपुर // कोटा जनपद पंचायत के सदस्य ने शौचालय निर्माण की बात को लेकर पंचायत भवन में घुसकर दबंगई दिखाई । यही नहीं सरपंच प्रतिनिधि के साथ झूमाझटकी कर जान से मारने की धमकी दी।
सूत्रों के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कपासिया कला के सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार बंजारे सोमवार की दोपहर पंचायत भवन में बैठकर सचिव राजेश ठाकुर के साथ काम कर रहा था । उसी समय गांव का ऋषि कश्यप आया एवं सचिव से अपने आदमी का तुरंत वेस्टर्न टॉयलेट निर्माण कराने की बात कही । सचिव ने जहां टॉयलेट निर्माण होना है वहां पैरा रखें होने की बात कही। पैरा हटाने व मद में राशि आने पर निर्माण कराने की जानकारी दी ।
इस बात पर ऋषि कश्यप पंचायत भवन में ही हल्ला मचाने लगा । सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार बंजारे ने समझाने का प्रयास किया तथा हल्ला करने से मना किया। इस बात पर ऋषि कश्यप ने कहा कि में गांव का 15 साल तक सरपंच रहा वर्तमान में जनपद पंचायत सदस्य हूं।मेरी भी ऊपर तक पहुंच है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । उसने राजकुमार बंजारे को जातिगत गाली देते हुए कालर पकड़कर उसे बाहर निकाल झूमाछटकी की। सरपंच प्रतिनिधि की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस ने ऋषि कश्यप के खिलाफ धारा 294 ,323 ,506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
