• Sat. Oct 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सिम्स में गूंजी किलकारी , छंट गई उदासी कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म…

सिम्स में गूंजी किलकारी , छंट गई उदासी
कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म…

बिलासपुर // कोरोना संक्रमण का दौर एक ओर जहां मुश्किलों भरा है वहीं डॉक्टर्स के समर्पण और सेवाभाव के चलते राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। कोरोना काल की चुनौतियों के बीच सिम्स में डॉक्टर्स की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन करने के कारण शहर की कश्यप कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिससे परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि बच्चे के जन्म ने हम सबके उदास चेहरे को रोशन कर दिया है। परिवार के ही एक सदस्य राहुल वाधवानी ने बताया कि उनकी गर्भवती भाभी को 18 सितंबर को अचानक दर्द शुरू हो गया। इसके पहले 17 सितंबर को राहुल के माता पिता की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, वे क्वारंटाइन थे। ऐसे समय में उन्होंने तुरन्त अपनी भाभी को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने बताया की बच्चे की धड़कन कम चल रही है तुरन्त ऑपरेशन करना पड़ेगा। राहुल बताते हैं कि इतनी विषम परिस्थितियों में सिम्स के विशेषज्ञों ने 19 सितम्बर को सुरक्षित प्रसव कराया । स्वस्थ बच्चे को देखकर परिवार के सभी लोग प्रसन्न हैं। राहुल ने बताया कि सिम्स के डॉक्टर तस्नीम और डॉक्टर बिडवेकर की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। सिम्स प्रबंधन और डॉक्टर्स की टीम की प्रशंसा करते हुए राहुल कहते हैं कि इनके समर्पण एवं सेवाभाव के चलते ही बच्चे का सुरक्षित जन्म हो पाया है, हम सदैव इनके आभारी रहेंगे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed